वहीं अगर तब्बू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'कुत्ते' फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आकाश भारद्वाज कर रहे हैं. फिल्म के अलावा तब्बू विशाल भारद्वाज के साथ नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'खुफिया' के प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं. इससे अलावा तब्बू, अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में भी नजर आएंगीं. बता दें कि तब्बू, रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन', श्रीराम राघवन की 'अंधाधुन', और अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.