महिमा चौधरी की सुपरहिट फिल्मों में 'मुंबई गैंगस्टर', 'साया', 'धड़कन', 'बाघबान' और 'परदेस' जैसी हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं, लेकिन आज हम आपको महिमा चौधरी की क्यूट और बेहद प्यारी बेटी अर्याना चौधरी (Aryana Chaudhry) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फोटो-वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. महिमा चौधरी अक्सर ही अपनी अपनी बेटी अर्याना चौधरी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं, जो तेजी से वायरल हो जाती हैं.