बॉलीवुड

क्या आपने देखी तैमूर की बहन की LATEST PHOTO, मां सोहा करा रही हैं नन्ही इनाया को पढ़ाई…

क्या आपने देखी तैमूर की बहन की LATEST PHOTO, मां सोहा करा रही हैं नन्ही इनाया को पढ़ाई...

3 min read
Dec 12, 2017
soha ali khan daughter

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया हैं। कहना गलत नहीं होगा की जब से ये छोटी परी घर में आई है पापा कुनाल खेमू की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कुनाल और सोहा ने अपनी सी नन्ही सी जान का नाम इनाया नौमी रखा है। इस नाम को मतलब है अल्लाह का खूबसूरत तोहफा है।

और कल ही सोहा ने 2 महीने की हुई इनाया नौमी के साथ अपनी फर्स्ट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वे बेटी को अपनी बायोग्राफी पढ़ाती नजर आ रही हैं। दरअसल लंबे टाइम से सोहा अपनी बायोग्राफी द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरैटली फेमस में बिजी थी। हाल ही में इसकी फर्स्ट कॉपी आ गई है जिसे वे सबसे पहले बेटी को पढ़ाती नजर आ रही हैं।

बता दें इससे पहले भी सोहा एक तस्वीर को शेयर की थी जिसमे कुनाल ने अपनी इस बेटी को गोद में लिया था और दोनों बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती थी।

वैसे जब से घर में बेबी इनाया आईं हैं मानों हर कोई इनाया की ही बात कर रहा है। सोहा कई दिनों से इस खुशी के आने का इंतजार कर रही थी। और अब उनकी परी इस दुनिया में आ चुकी है। खबरों की माने तो सोहा ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।

जब इस खबर के बारे में करीना कपूर से बात की गई तो वे काफी एक्साइटिड दिखी। उन्होंने बताया की,- मैं काफी खुश और एक्साइटिड हूं की फाइनली अब तैमूर को उनकी प्यारी और खूबसूरत छोटी बहन का साथ मिल गया है। हम सभी इस खुशखबरी पर जश्न मना रहे हैं।

वैसे सोहा की ये खबर सुनने पर सैफ का रिएक्शन भी देखने लायक था। जब पीटीआई ने सैफ अली खान की आने वाली फिल्म शैफ के प्रमोशन्ल कॅान्फ्रेंस के दौरान पूछा की अापको मामा बनकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने बताया की,- हमारे लिए ये बहुत खुशी का वक्त है। मैं इससे पहले कभी मामा नहीं बना। लेकिन अब फाइनली कोई मुझे मामा बुलाएगा।

बता दें हाल में पिता बने कुणाल खेमू ने अपनी ये खुशी ट्विटर के जरिए लोगों को सुनाई। उन्होंने लिखा,- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज के शुभ दिन हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। सोहा और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

अब तैमूर को उनकी बहन का साथ मिल गया है। वैसे ये दो साल काफी शुभ रहे हैं। इन्ही सालों में शाहिद की मिशा से लेकर सोहा तक के घर में किलकारी गूंजी है। ऐसा लग रहा है मानों बॅालीवुड की नई जनरेशन जन्म ले रही हो।

Bliss ❤️

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

27 सितंबर को खबर आई थी कि सोहा को अस्पताल ले जाया गया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म गोलमाल अगेन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वक्त ही कुणाल बहुत जल्दी में दिख रहे थे। शायद इसी वजह से वे ट्रेलर लॉन्च का इवेंट जल्दी खत्म कर के सोहा को हॉस्पिटल ले गए थे।

बता दें इन दिनों करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग के शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म करीना के अलावा सोनम कपूर , स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम रोल निभाती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें

LUX GOLDEN ROSE AWARD 2017: करीना से लेकर माधुरी तक सभी अदाकारों की महक से सजा RED CARPET

Published on:
12 Dec 2017 11:21 am
Also Read
View All

अगली खबर