बॉलीवुड

बच्चे ने गाया सुशांत की फिल्म का सॉन्ग खैरियत, रूपा गांगुली को आई एक्टर की याद

बच्चे ने गाया सुशांत की फिल्म का सॉन्ग खैरियत, रूपा गांगुली को आई एक्टर की याद

less than 1 minute read
Jul 16, 2020
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे का सॉन्ग "खैरियत" एक बच्चे ने बड़ी मासूमियत से गाया है।जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग को सुनकर सांसद और अभिनेत्री रूपा गांगुली का दिल भी पसीज गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है। "सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रही हूं।"

आपको बता दें कि रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर करीब 1 दर्जन से अधिक सवाल किये हैं। जिनमें उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को लेकर भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने बॉलीवुड पर सवाल खड़े करते हुए पूछा, जब प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सुशांत सिंह राजपूत को भी बुलाया गया था। तो जब वे पीएम से मिलने गए थे तब सुशांत को उस मीटिंग का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया। रूपा गांगुली ने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर किए हैं जिसमें उनके साथ अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं।

Published on:
16 Jul 2020 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर