
Tulsi Kumar
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार Bushan Kumar की बहन तुलसी कुमार Playback Singer Tulsi Kumar बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। रविवार को तुलसी पूरे 34 बरस की हो गई हैं। इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं उनके भाई भूषण कुमार ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट पर विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डियर तुलसी, हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद। यह स्पेशल दिन आपकी जिंदगी में खुशियां और बधाईयां लेकर आए।'
View this post on InstagramU were born to Shine 🤩⚡️ . Dolled up by @makeupbyarshikaur 😍
A post shared by Tulsi Kumar (@tulsikumar15) on
दिवंगत गुलशन कुमार के एक बेटा भूषण और दो बेेटियां तुलसी कुमार, खुशली कुमार हैं। भूषण कुमार की बहन तुलसी कुमार अपनी आवाज के जादू से कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाले तो वे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती दिख रही हैं। शादीशुदा होने के बावजूद भी तुलसी कुमार काफी फिट लगती हैं।
View this post on InstagramDid I hear Weekend 🍭💜 #tapfordeets #tulsikumar #ootd #weekendvibes
A post shared by Tulsi Kumar (@tulsikumar15) on
View this post on InstagramRed-dy to slay 🧨 Outfit @aliceandolivia #MUA @shivenchy 📸 @praveenbhat
A post shared by Tulsi Kumar (@tulsikumar15) on
View this post on InstagramLast from the lot ! It’s a wrap 🙋♀️ Gnite peeps 😴
A post shared by Tulsi Kumar (@tulsikumar15) on
कोरोना के डर से कैंसिल की बर्थडे पार्टी
तुलसी कुमार ने अपना 34वां जन्मदिन कोरोना वायरस के चलते सादगी से मनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे लिए जन्मदिन मनाने के लिए शानदार पार्टी जरूरी नहीं है यह आपके परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के बारे में है।' उन्होंने कहा, 'इस बार मैं इस मौके पर परिवार संग डिनर करूंगी क्योंकि मैं ज्यादा लोगों को जुटाने, पार्टी देने की योजना नहीं बना रही हूं। मैं कोरोनोवायरस के कारण कुछ भी बड़ा नहीं करना चाहती हूं और यह बहुत गंभीर स्थिति है .. इसलिए बड़ी भीड़ जुटाने से बचना ही बेहतर है।' तुलसी को ‘हम मर जाएंगे’ और ‘तेरा बन जाऊंगा’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
Updated on:
15 Mar 2020 08:52 pm
Published on:
15 Mar 2020 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
