31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब इस सुपरस्टार ने सबके सामने उड़ाया था धर्मेंद्र का मजाक, गुस्से से लाल हो गए थे ‘ही-मैन’

धर्मेंद्र को लेकर एक खास बात थी उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। हालांकि एक बार उन्हें ऐसा गुस्सा आया था कि वो तिलमिला उठे थें। जी हां ये बात तब की है जब वो अपने समय के सुपरस्टार राज कुमार के साथ मौजूद थें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 6 Dec 2021, 2:09 PM IST

When Dharmendra got angry on Raaj Kumar for making fun of him

Dharmendra

नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'ही मैन' सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) 70-80 की कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभा चुके हैं। जिसकी वजह से आज भी लोग धर्मेंद्र के दीवाने हैं। लोग हमेशा धर्मेंद्र के बारे में जानने के लिए बेताव रहते हैं। इसलिए आज हम आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं।

आपने बॉलीवुड में कैटफाइट के किस्से तो खूब सुने होंगे, लेकिन धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से रहे जिनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र गुस्से से तिलमिला उठे थे और उनका चेहरा लाल हो गया था। ये बात तब की है जब वो अपने समय के सुपरस्टार राज कुमार (Raaj Kumar) के साथ मौजूद थें।

दरअसल अपने जमाने के सुपरस्टार रहे एक्टर राज कुमार एक ऐसी शख्सियत थे कि जो लोगों के मिजाज को तो बहुत जल्द ही पहचान जाते थे। लेकिन राज कुमार जीतेंद्र और धर्मेंद्र के बीच फर्क समझ नहीं पाते थे। जिसके कारण राज कुमार अक्सर जीतेंद्र को धर्मेंद्र और धर्मेंद्र को जीतेंद्र कहकर पुकारते थे।

यह भी पढ़ें: जब दिव्या भारती की अधूरी फिल्म ‘लाडला’ के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुई डरावनी घटना

एक दिन राज कुमार की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हो गए। धर्मेंद्र को गुस्से में देखते हुए भी राज कुमार ने कह दिया था कि मेरे लिए चाहे राजेंद्र कुमार हो, जीतेंद्र हो धर्मेंद्र हो या फिर कोई बंदर हो क्या फर्क पड़ता है। जानी के लिए सब बराबर हैं। राज कुमार की इस बात से धर्मेंद्र गुस्से में तिलमिला उठे थे उनका चेहरा गुस्से लाल हो गया था।

बताया जाता है कि इस दिन के बाद इन दोनों में काफी मुश्किल से ही बात हुई, हालांकि ये दोनों साथ में काफी कम फिल्मों में नजर आए है पर राज कुमार की इस आदत से हर कोई परेशान रहा करता था। बता दें कि धर्मेंद्र और राजकुमार को एक साथ राजतिलक, काजल जैसी फिल्मों में ही बस देखा गया।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों अमिताभ बच्चन और बिल क्लिंटन को अपना दुश्मन मानती थीं परवीन बॉबी. दर्ज कराई थी FIR