31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों अमिताभ बच्चन और बिल क्लिंटन को अपना दुश्मन मानती थीं परवीन बॉबी. दर्ज कराई थी FIR

बॉलीवुड कि बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रहीं परवीन बॉबी एक समय पर लोगों से डरने लगी थीं। जिसके कारण उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर बिल क्लिंटन जैसे करीब 34 लोगों पर उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 6 Dec 2021, 12:46 PM IST

Why Parveen Babi filed FIR against Amitabh Bachchan and Bill Clinton

Parveen Babi and Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: परवीन बॉबी (Parveen Babi) बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। परवीन ने महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bahchchan) के साथ भी फिल्में की थीं। दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो परवीन अमिताभ को अपना दुश्मन मानने लगीं और उन पर एफआईआर दी। आइये जानते हैं।

कबीर बेदी ने शेयर किए किस्से

दरअसल परवीन मानसिक हालत बिगड़ गई थी। जिसके कारण एक समय ऐसा आया था कि वो लोगों से डरने लगी थीं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर बिल क्लिंटन (Bill Clinton) जैसे करीब 34 लोगों पर उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी थी। अपनी इस हालात से अनजान परवीन ने कबीर बेदी (Kabir Bedi) से अपने किस्से शेयर किए थे, जिसके बार में खुद कबीर बेदी ने बताया है।

यह भी पढ़ें: शोले से लेकर मिस्टर इंडिया तक, बॉलीवुड की वो फिल्में, जिनमें हीरो पर भारी पड़ गया विलेन

कबीर बेदी ने अपनी आटोबायोग्राफी में परवीन बॉबी के मानसिक बीमारी का जिक्र करते हुए कई बातों का खुलासा किया है। कबीर बेदी ने बताया था कि परवीन बेहद खुली हुई एक्ट्रेस थीं। उस जमाने में लिव-इन में रहना, जींस पहनना और पब्लिक में सिगरेट पीना उनके लिए आम था। कबीर ने बताया है कि परवीन बाबी बचपन से ही परेशान थीं और उन्हें अपने खानदानी पश्तूनी घर में पूर्वजों की आत्माएं दिखती थीं। वो छोटी उम्र से ही वो अपने परिवार से अलग-अलग रहती थीं। इसके अलावा वो खुद को हमेशा से ही असुरक्षित महसूस करती थीं।

लोगों से खौफ खाने लगीं थीं

कबीर बेदी ने बताया था कि परवीन ने कभी अमिताभ बच्चन संग एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं थी, लेकिन अपने अंतिम दिनों में वो उनसे बहुत खौफ खाने लगीं थीं। डैनी को अमिताभ बच्चन का करीबी दोस्त जानने के बाद ही उन्होंने अपना रिश्ता तोड़ा था। परवीन बॉबी ने भोईवाडा पुलिस स्टेशन में करीब 34 लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज कराई थी। इसमें अभिताभ बच्चन से लेकर अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसे लोग शामिल थे।

परवीन को इन सभी से डर लगता था और उन्हें अपना दुश्मन मानती थीं, उन्हें लगता था कि ये सारे लोग उन्हें जान से मार देंगे। अपनी बीमारी के कारण करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करने वाली परवीन बॉबी को एकांत में रहने लगीं थीं। ज्यादा लोगों को देखकर उन्हें अपनी जान का खतरा होने लगता था। परवीन को दरवाजे और फोन की घंटी बजने से भी डर लगने लगा था।

आपको बता दें कि डैनी डेन्जोगपा, महेश भट्ट और कबीर बेदी के साथ परवीन का अफेयर था और तीनों ने ही ये बात अपने इंटरव्यू में बताई थी कि परवीन मानिसक बीमारी से जूझ रही थीं।

यह भी पढ़ें: जब दिव्या भारती की अधूरी फिल्म ‘लाडला’ के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुई डरावनी घटना