31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sanjay Gupta Death: निधन से 11 दिन पहले संजय गुप्ता ने किया था दुविधा वाला पोस्ट, अब हुआ वायरल

Sanjay Gupta Post: संजय गुप्ता के निधन से ठीक कुछ दिन पहले शेयर किया गया उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी पसंदीदा बायोग्राफी की झलक दिखाई थी और अब 30 अक्टूबर को घर पर बाथरूम में फिसलने से उनका निधन हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:51 PM IST

Kaante Director Sanjay Gupta last post in twitter confused two favourite stars biographies to read first

संजय गुप्ता ने 21 अक्टूबर को किया था आखिरी पोस्ट (Photo Source- Twitter/@Shi_bolly007)

Kaante Director Sanjay GuptaDeath: बॉलाीवुड में अपनी बेहतरीन और स्टाइलिश एक्शन फिल्मों से एक नया मुकाम हासिल करने वाले फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) के अचानक निधन ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। खबर है कि उनका निधन बाथरूम में गिरने और सर में चोट लगने के कारण हुआ है। ऐसे में संजय गुप्ता के निधन से जुड़ी एक बेहद भावुक बात सामने आई है। अपने निधन से कुछ दिन पहले ही यानी 21 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जो अब वायरल हो रहा है।

निधन से कुछ दिन पहले शेयर की थी संजय गुप्ता ने पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दिवंगत फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने अपनी टेबल पर रखी दो मशहूर बायोग्राफी की तस्वीरें शेयर की थीं। ये किताबें उनके ऑल-टाइम फेवरेट स्टार्स माइकल डगलस (Michael Douglas) और सिल्वेस्टर स्टेलोन (Sylvester Stallone) की थीं। संजय गुप्ता ने इन किताबों की एक झलक दिखाते हुए दुविधा जताई थी और लिखा था कि दोनों ही कलाकारों ने अपनी जिंदगी के बेहद पर्सनल और ईमानदार किस्से इन किताबों में शेयर किए हैं, अब किसे पहले पढ़ सकते हैं ये समझ नहीं आ रहा।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "मेरे दो ऑल टाइम फेवरेट हीरो ने अपनी बहुत ही पर्सनल और ईमानदार बायोग्राफी रिलीज की हैं। दोनों कॉपी मेरी टेबल पर मेरे पास हैं और एक मुश्किल सवाल है। पहले कौन सी पढ़ूं?" किताबों और पढ़ने के लिए उनका यह शौक साफ दिखाता है कि वह एक बेहतरीन फिल्ममेकर होने के साथ-साथ सिनेमा और साहित्य को गहराई से चाहने वाले इंसान थे।

बाथरूम में फिसलने और सिर में चोट लगने से हुआ निधन

फिल्ममेकर अशोक पंडित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता का निधन 30 अक्टूबर की रात को घर पर बाथरूम में फिसलने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुआ था। अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा कि यह खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। उन्होंने संजय गुप्ता को याद करते हुए उन्हें एक शानदार नैरेटर, जिंदादिल इंसान और पैशनेट फिल्ममेकर बताया।

संजय गुप्ता ने साल 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें संजय दत्त और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद उन्होंने 'कांटे', 'मुसाफिर', 'जिंदा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। उनका आखिरी प्रोजेक्ट फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' (2025) था। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन