scriptलड़कियों से बात करने से भी घबराते हैं शाहरुख खान, यहा पढ़ें चौंकाने वाली वजह | when ShahRukh Khan got too nervous to talk to a girl | Patrika News
बॉलीवुड

लड़कियों से बात करने से भी घबराते हैं शाहरुख खान, यहा पढ़ें चौंकाने वाली वजह

निर्देशक ने बताया पुर्तगाल में शूट के दौरान अनुष्का और उन्होंने शाहरुख को चैलेंज किया कि वह एक लड़की को एप्रोज करें और उससे ….

Nov 19, 2019 / 08:32 pm

Shaitan Prajapat

shahrukh3.jpg

shahrukh.

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता हैं। किंग खान ने अपने फैंस को रोमांस की परिभाषा बताई। हाल ही इम्तियाज अली ने शाहरुख और अनुष्का शर्मा का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वे अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में दोनों स्टार लीड भूमिका अदा कर रहे थे।
shahrukh.
निर्देशक ने बताया पुर्तगाल में शूट के दौरान अनुष्का और उन्होंने शाहरुख को चैलेंज किया कि वह एक लड़की को एप्रोज करें और उससे बात करेंगे। इस दौरान एक्टर इतने नर्वस हो गए कि वह लड़की से बात करने जा ही पाए। बाद में उन्होंने इम्तियाज को लड़की से बात करने को कहा। इम्तियाज ने कहा कि पहली बार एक रोमांटिक हीरो को इतना नर्वस देखा। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख खान बेहद क्लासी पर्सन हैं।
shahrukh.
वर्कफ्रंट का बात करें तो इम्तियाज इन दिनों एक रोमांटिक फिल्म में बिजी हैं। वह सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर ‘आजकल 2’ बना रहे हैं। यह फिल्म 2020 वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

Home / Entertainment / Bollywood / लड़कियों से बात करने से भी घबराते हैं शाहरुख खान, यहा पढ़ें चौंकाने वाली वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो