script‘सनी लियोन की वजह से बढ़े भारत में पोर्न स्टार्स, पुलिस ने क्यों नहीं लिया एक्शन?’, केआरके ने पूछा सवाल | KRK asks why police didn't take action against Sunny Leone | Patrika News
बॉलीवुड

‘सनी लियोन की वजह से बढ़े भारत में पोर्न स्टार्स, पुलिस ने क्यों नहीं लिया एक्शन?’, केआरके ने पूछा सवाल

राज कुंद्रा के अश्लील वीडियोज मामले के सामने आने के बाद अब स्वघोषित मूवी क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने सनी लियोन पर निशाना साधा है। केआरके का कहना है कि देश में कई पोर्न स्टार्स हैं और इनकी वजह सनी लियोन हैं। पुलिस ने सनी पर एक्शन क्यों नहीं लिया।

मुंबईAug 04, 2021 / 09:31 pm

पवन राणा

sunny_leone.png

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियोज मामले में फंसे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद कई सेलेब्स ने उनके सपोर्ट और विरोध में बयान दिए हैं। ऐसे में मौके का फायदा उठाने में तेज स्वघोषित मूवी क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने सनी लियोन को टॉरगेट किया है। हाल ही एक ट्वीट में केआरके ने सनी लियोन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी वजह से देश में कई पोर्न स्टार्स बन गए हैं, पुलिस ने सीन पर कोई एक्शन नहीं लिया।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1422876037235478528?ref_src=twsrc%5Etfw

‘भारत में कई पोर्न स्टार्स, वजह सनी लियोन’
कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीटर अकांउट से पोस्ट कर सनी लियोन पर निशाना साधा। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा,’आज, सनी लियोन की वजह से भारत में कई प्रोफेशनल पोर्न स्टार्स हैं। पुलिस ने सनी लियोन पर कोई एक्शन नहीं लिया। इसलिए अन्य लड़कियां पोर्न स्टार बनने से नहीं डरती हैं। बॉलीवुड के लोग भी बराबर के जिम्मेदार हैं, जिन्होंने सनी लियोन की आलोचना करने के बजाय उनकी तारीफ की।’

यह भी पढ़ें

18 साल की उम्र से ही सनी लियोन को पता चला गया था कि वे बाइसेक्सुअल हैं

sunny_leone_krk.png
https://twitter.com/hashtag/SunnyLeone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SunnyLeone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

यूजर्स ने का मिला मिक्स रिस्पोंस
केआरके के इस बयान पर ट्वीटर पर यूजर्स ने मिक्स रिस्पोंस दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि केआरके ने सही मुद्दा उठाया है। वहीं, कुछ का कहना है कि सनी पहले से पोर्न स्टार थीं। एक यूजर ने लिखा,’सनी पहले से पोर्न स्टार के रूप में काम करती थी। लेकिन तुम अश्लील हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’पाइंट है भाई, यहां सब राजनीति है, बाकी कुछ नहीं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा,’सनी लियोन इन नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले लोगों से ज्यादा दयालु और संवेदनशील इंसान हैं।’

यह भी पढ़ें

Sunny Leone Photos: सनी लियोनी के HD और HQ फोटोज

https://twitter.com/simplyabhi21/status/1422877432499953666?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Uroosahaidar/status/1422877973045137409?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SunnyLeone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/suhail_akmal/status/1422928192399101953?ref_src=twsrc%5Etfw

सलमान खान ने केआरके पर किया था मानहानि का केस
गौरतलब है कि केआरके पिछले दिनों सलमान खान और मीका सिंह से पंगा ले चुके हैं। केआरके ने दावा किया था कि जब उन्होंने सलमान की फिल्म ‘राधे’ का रिव्यू नेगेेटिव किया, तो गुस्से में सलमान ने उन पर केस कर दिया। सलमान की लीगल टीम के अनुसार, केआरके पर मानहानि का केस किया गया। इसका ‘राधे’ के रिव्यू से कोई लेना देना नहीं था। इसके बाद उनका सिंगर मीका सिंह से विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को अभद्र भाषा में चैलेंज भी किया।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘सनी लियोन की वजह से बढ़े भारत में पोर्न स्टार्स, पुलिस ने क्यों नहीं लिया एक्शन?’, केआरके ने पूछा सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो