scriptबदायूं सिविल जज जूनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव | Badaun civil judge junior committed suicide dead body was taken out by breaking door | Patrika News
बदायूं

बदायूं सिविल जज जूनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

Judge Suicide: बदायूं में सिविल जज जूनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को फंदे से लाश लटकती हुई मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

बदायूंFeb 03, 2024 / 12:14 pm

Anand Shukla

Badaun civil judge junior committed suicide dead body was taken out by breaking door
बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर सिविल जज जूनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सरकारी आवास पर सिविल जज की लाश फंदे से लटकती मिली। जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो तुरंत ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है।
ज्योत्सना राय मऊ की रहने वाली थी। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात थीं। एक साल पहले ही उनका ट्रांसफर अयोध्या से बदायूं हुआ था। ज्योत्सना राय बदायूं के सरकारी आवास में अकेली रहती थीं, उनकी शादी नहीं हुई थी।
फंदे से लटकता मिला शव
ज्योत्सना राय प्रतिदिन समय से ऑफिस पहुंच जाती थीं लेकिन शनिवार सुबह 10:30 बजे तक वह अपने कार्यालय नहीं पहुंची। इसके बाद एक कर्मचारी उनके आवास पर देखने गया। कर्मचारी का कहना है कि उसने डोर बेल बजाई और काफी देर आवाज दी। कुछ देर तक वहां खड़ा रहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
इसके बाद उसने अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही जिला जज और एसएसपी के साथ कई न्यायिक अधिकारी तुरंत उस सरकारी आवास पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस की टीम जब आवास के अंदर पहुंची तो कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। इसके बाद तुरंत ही मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस अधिकारियों की टीम फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, बड़ी संख्या में मौके पर वकील और पुलिस मौजूद हैं।

Hindi News/ Budaun / बदायूं सिविल जज जूनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

ट्रेंडिंग वीडियो