इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे तमाम परिवार हैं जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं दिला पाते थे, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से कन्या विद्याधन योजना के तहत मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 30-30 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल कन्या विद्याधन योजना ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरण, पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां, हमारी बेटी उसका कल, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के अलावा किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर लाभान्वित किया जा रहा है।