scriptदो दिन गायब रहने के बाद पेड़ पर लटका मिला शव | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Bodies, Labor, Police, Post Mortem | Patrika News
बूंदी

दो दिन गायब रहने के बाद पेड़ पर लटका मिला शव

बरुन्धन के नदीपार गांव में गुरुवार सवेरे एक श्रमिक युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

बूंदीJun 05, 2020 / 12:30 pm

Narendra Agarwal

दो दिन गायब रहने के बाद पेड़ पर लटका मिला शव

दो दिन गायब रहने के बाद पेड़ पर लटका मिला शव

तालेड़ा. बरुन्धन के नदीपार गांव में गुरुवार सवेरे एक श्रमिक युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरुंधन नदीपार गांव में एक युवक के पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना मिली। तब मौके पर पहुंचे। उसे तालेड़ा चिकित्सालय लेकर आए। युवक की शिनाख्त उज्जैन निवासी कमल बैरवा के रूप हुई। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया और शव उन्हें सौंपा। मृतक लॉकडाउन से पहले यहां गांव में भानेज से मिलने आया था, उसके बाद यहां ही फंसा रह गया। इस दौरान मृतक गांव में मजदूरी करता था। घटना के दो दिन पहले मृतक कही चला गया था। जब सवेरा हुआ तो गांव के लोगों ने उसके एक बाड़े में नीम के पेड़ के कपड़े के फंदे से लटका होने की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Home / Bundi / दो दिन गायब रहने के बाद पेड़ पर लटका मिला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो