16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घटिया काम के चलते बह गई 5 लाख रुपए की पुलिया

ग्राम पंचायत पापड़ी में जाडला गांव की सडक़ के सामने खेतों में जाने वाले कच्ची गडार की पुलिया घटिया निर्माण के चलते पानी में बह गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
घटिया काम के चलते बह गई 5 लाख रुपए की पुलिया

घटिया काम के चलते बह गई 5 लाख रुपए की पुलिया

घटिया काम के चलते बह गई 5 लाख रुपए की पुलिया

लाखेरी. ग्राम पंचायत पापड़ी में जाडला गांव की सडक़ के सामने खेतों में जाने वाले कच्ची गडार की पुलिया घटिया निर्माण के चलते पानी में बह गई है। जानकारी के अनुसार पापड़ी बड़ाखेड़ा सडक़ मार्ग से जाडला गांव की संपर्क सडक़ के सामने खेतों में जाने का रास्ता देवजी के बाग की तरफ जाता है। इसी कच्चे रास्तें पर ऊंडा खाळ से पहले एक खाळ पर ग्राम पंचायत द्वारा करीब 2 वर्ष पूर्व पुलिया का निर्माण कराया गया था। जिसपर 5 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई थी। निर्माण कार्य घटिया होने से पुलिया बरसात में ही बह गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया पर खेतों का बहुत कम पानी आता है और पुलिया बनने के बाद पहली बरसात में ही पुलिया का बहना घटिया निर्माण की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने संपूर्ण मामले की जांच कर शीघ्र पुलिया को दुबारा बनाने की मांग की है।