
केंद्रीय टीम ने देखा खराबा, बूंदी के काश्तकारों ने उठा दी टीम के सामने यह मांग
बूंदी. अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने शुक्रवार को जिले के अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित केशवरायपाटन एवं लाखेरी उपखंड क्षेत्रों का दौरा किया। यहां फसल खराबे एवं क्षतिग्रस्त मकानों व परिसंपत्तियों का जायजा लिया। दल में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (वित्त) सुमंत सिंह, वित्त विभाग के सलाहकार आर.बी. कॉल एवं जल संसाधन मंत्रालय के निदेशक (सीडब्ल्यूसी) एच.एस. सेंगर टीम सदस्य शामिल रहे।
केन्द्रीय दल ने सबसे पहले केशवरायपाटन के नाव घाट क्षेत्र में मकान ढहने के हादसा स्थल का निरीक्षण किया और मृतक परिजनों से रूबरू हुए। दल ने आडागेला के बालाजी क्षेत्र में फसल खराबा, भावपुरा बस्ती में क्षतिग्रस्त मकान, बोरदा में फसल खराबा व नहर डैमेज, पापड़ी, लाखेरी, बालापुरा कापरेन में रामेश्वर मीणा के क्षतिग्रस्त मकान एवं दुखान्तिका स्थल आदि का जायजा लिया। कोड़क्या मोड़ पर फसल खराबा एवं पानी भराव का निरीक्षण किया। टीम प्रभारी सुमंत सिंह एवं अन्य सदस्यों ने नुकसान की भरपाई के संबंध में सुझाव दिए कि सरकारी योजना में पीडि़त को किस तरह लाभ दिया जा सकता है।
बाझडली रेलवे अंडरपास पर पानी भराव एवं चल रहे सुधार कार्य का निरीक्षण किया। केन्द्रीय दल ने बाझड़ली अंडर पास तथा रेलवे ट्रैक भी देखा। यहां क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल भी मौजूद रही। आजंदा तथा नौताड़ा क्षेत्र में विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने अधिक फसल खराबे और मकानों में क्षति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही निर्माणाधीन 8 लेन प्रोजेक्ट में निर्धारित दूरी पर ड्रेनेज व्यवस्था के लिए की मांग की।
जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने अतिवृष्टि के दौरान हुए हादसों, नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं जिला प्रशासन की ओर से दी गई सहायता राशि के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने अतिवृष्टि से जिले में नुकसान के बारे में बताया कि जिला स्तर पर किए गए आकलन के अनुसार लगभग 50 हजार हैक्टेयर भूमि पर अधिक फसल खराब हुई है, जबकि करीब एक लाख पन्द्रह हजार हैक्टेयर भूमि पर अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है। इसके अलावा 7 हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 12 लोगों एवं 200 मवेशियों की मौत हुई है। टीम ने सर्वे पूर्ण होने से पीडि़त किसानों, मकान मालिकों मृतक आश्रितों और पशुपालकों को जल्द ही मुआवजा राशि दी जाएगी।
इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर एयू खान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुरलीधर प्रतिहार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
13 Aug 2021 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
