Aadhaar Card Update : आधार कार्ड भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आज सरकारी या गैर सरकारी काम आधार कार्ड के बिना नहीं हो सकता। स्कूल में बच्चे के प्रवेश, बैंक में खाता खुलवाना, बैंक से लेनदेन और आरटीआर के आधार बहुत आवश्यक हो गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है। जैसे-जैसे आधार कार्ड की जरूरत बढ़ रही है वैसे-वैसे और ज्यादा महत्वपूर्ण होता जा रहा है। अगर किसी के आधार से नाम या जन्म तिथि दूसरे दस्तावेजों से अलग अलग है, तो उनको कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ता है। अगर आपके भी आधार में जन्मतिथि, नाम या मोबाइल नंबर में कुछ गड़बड़ है तो घबराएं नहीं।