14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold and Silver Price Today: नए साल से पहले सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आपके शहर में लेटेस्ट रेट

Gold and Silver Price Today: आज 26 दिसंबर गुरुवार के दिन सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहा है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव।

2 min read
Google source verification
Gold and Silver Price Today

Gold and Silver Price Today: आज 26 दिसंबर गुरुवार को सोने-चांदी की कीमत (Gold and Silver Price Today) में उतार-चढ़ाव जारी रहा है। सोने का दाम पिछले बंद भाव 75,944 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले घटकर 75,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत (Gold and Silver Price Today) में हल्की बढ़त देखी गई और यह 87,488 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 87,511 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव।

ये भी पढ़े:-भगोड़े Vijay Mallya की संपत्ति से कितने हजार करोड़ की रिकवरी हुई? निर्मला सीतारमण ने दिया पूरा हिसाब

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट (Gold and Silver Price Today)

दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)

24 कैरेट सोना: ₹77,880 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,400 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,500 प्रति किलो

मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)

24 कैरेट सोना: ₹77,730 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,250 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,500 प्रति किलो

जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)

24 कैरेट सोना: ₹77,880 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,400 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,500 प्रति किलो

पटना (Gold Silver Price in Patna)

24 कैरेट सोना: ₹77,780 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,300 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,500 प्रति किलो

कोलकाता (Gold Silver Price in Kolkata)

24 कैरेट सोना: ₹77,730 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,250 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,500 प्रति किलो

नोएडा (Gold Silver Price in Noida)

24 कैरेट सोना: ₹77,880 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,400 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,500 प्रति किलो

चेन्नई (Gold Silver Price in Chennai)

24 कैरेट सोना: ₹77,730 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,250 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,00,000 प्रति किलो

सोने की शुद्धता और हॉलमार्क की महत्ता

सोने की खरीदारी (Gold and Silver Price Today) करते समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्क की जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है। भारत में 22 कैरेट सोने का उपयोग ज्यादातर आभूषण बनाने में होता है, जो 91.6% शुद्ध होता है। हालांकि, कई बार दुकानदार 89-90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट के रूप में बेचते हैं।

ये भी पढ़े:-नए साल में टैक्स बचाने की प्लानिंग से करें बड़ी बचत, आपका CA भी करेगा तारीफ

हॉलमार्क नंबर का मतलब

999: 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
916: 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
875: 87.5% शुद्ध (21 कैरेट)
750: 75% शुद्ध (18 कैरेट)
585: 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
375: 37.5% शुद्ध (9 कैरेट)

सोने की शुद्धता कैसे समझें?

कैरेट (Karat) से सोने की शुद्धता समझी जाती है। 24 कैरेट का मतलब है 100% शुद्ध सोना। अगर आपके पास 22 कैरेट का सोना है, तो इसका शुद्धता प्रतिशत निकालने के लिए 22 को 24 से भाग देकर 100 से गुणा करें।