
Gold-Silver Price Today: इंडियन शेयर मार्केट (Share Market) में कई महीनों के रिकॉर्ड टूटते दिख रहे हैं। इस दौरान भारतीय निवेशकों (Indian Investors) को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। निफ्टी (Nifti) 50 से लेकर सेंसेक्स (Sensex) का हाल खराब है। और इसका असर गोल्ड प्राइस (Gold Price) में देखने को मिल रहा है। आज यानी 6 मार्च को गोल्ड के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। बात दें 10 ग्राम सोने का भाव 600 रुपये तक महंगा हुआ है। ऐसे में अगर आप भी गोल्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के भाव जाने लें।
आज को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 रुपये के स्तर पर है।
| शहर | 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹) |
| मुंबई | ₹90,160 |
| चेन्नई | ₹86,305 |
| नई दिल्ली | ₹90,423 |
| हैदराबाद | ₹86,480 |
| बैंगलोर | ₹86,130 |
| कोलकाता | ₹89,021 |
| पटना | ₹87,471 |
| चंडीगढ़ | ₹88,242 |
| लखनऊ | ₹89,074 |
| जयपुर | ₹87,620 |
वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और व्यापार तनाव का प्रभाव सोने की कीमतों में देखा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा, मेक्सिको और चीन पर नए टैक्स लगाने की घोषणा के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई। इससे निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) के रूप में चुना, जिससे इसकी मांग और कीमतों में उछाल आया। इसके अलावा, चीन और कनाडा ने भी अमेरिकी टैरिफ का जवाब देने की बात कही, जिससे बाजार में और अस्थिरता बढ़ गई और सोने की कीमतें और चढ़ गईं।
जहां सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वहीं चांदी के भाव में खासा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। चांदी की प्राइस में स्थिरता बनी हुई है।
Updated on:
06 Mar 2025 01:30 pm
Published on:
06 Mar 2025 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
