2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ऐलान और आज 9 फीसदी चढ़ गया Ola Electric का शेयर, सप्लाई से ज्यादा है इस बाइक की डिमांड

Ola Electric ने Roadster X+ बाइक 60,000 रुपये सस्ती कर 1,29,999 रुपये में पेश की है। Gigafactory में बढ़े उत्पादन से लागत घटी है। मार्च में बिक्री 150% बढ़ी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 02, 2026

Ola Electric Roadster X

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में उछाल आया है। (PC: Ola Electric)

Ola Electric Share: भारी उतार-चढ़ाव वाले मार्केट के बीच आज गुरुवार को Ola Electric का शेयर 9 फीसदी चढ़ गया। इस शेयर में दो दिन में 20 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। बाजार में जब चारों तरफ मायूसी थी, Ola के निवेशक खुश थे। वजह थी एक बड़ा ऐलान। ओला इलेक्ट्रिक ने गुरुवार को बीएसई को दी जानकारी में बताया कि उसकी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत 60,000 रुपये कम कर दी गई है। पहले यह बाइक 1,89,999 रुपये में मिलती थी। अब यह 1,29,999 रुपये में मिलेगी। यानी एक झटके में 60 हज़ार की बचत।

सप्लाई से ज्यादा है डिमांड

यह बाइक 4680 भारत सेल बैटरी से चलती है जो Ola ने खुद देश में बनाई है। कंपनी का कहना है कि Gigafactory में उत्पादन बढ़ने से लागत घटी और वो फायदा सीधे ग्राहक को दे दिया। Ola ने यह भी बताया कि अब यह बाइक सीमित विंडो में बिकेगी, यानी तय समय और तय संख्या में। पहली विंडो 3 अप्रैल को शाम 6 से 9 बजे के बीच थी। 500 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करने वाली इस बाइक की मांग पहले से ही सप्लाई से ज़्यादा है।

मार्च में 10,117 यूनिट बिके

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि Roadster की मांग #EndICEAge कैंपेन के दौरान 5 गुना बढ़ी है और नई कीमत से लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक यात्रा और भी आसान हो जाएगी। मार्च का महीना Ola के लिए वैसे भी अच्छा रहा। कंपनी ने मार्च में 10,117 यूनिट की बिक्री दर्ज की जो फरवरी से 150 फीसदी ज़्यादा है। महीने के आखिरी हफ्ते में हर दिन 1,000 से ज़्यादा ऑर्डर आए। बाज़ार हिस्सेदारी में भी V-शेप रिकवरी देखी गई।

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर की बात करें तो एक हफ्ते में 15 फीसदी से ज़्यादा की तेज़ी जरूर आई है, लेकिन अभी भी यह अपने उच्च स्तर से काफी नीचे है। 52 हफ्ते का ऊंचा स्तर 71.25 रुपये था जो सितंबर 2025 में छुआ था। आज की कीमत उससे आधी भी नहीं है। 2026 में अब तक शेयर 26 फीसदी गिर चुका है और एक साल में करीब 49 फीसदी नीचे है।