1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026 पेश होने से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

Union Budget 2026 से पहले महंगाई का झटका, कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के नए रेट जानें।

less than 1 minute read
Google source verification
LPG cylinders

एलपीजी सिलेंडर। पत्रिका फाइल फोटो

केंद्रीय बजट पेश होने से पहले महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपए अधिक चुकाने होंगे। 19 किलो का एलपीजी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में पहले 1691.50 रुपए में उपलब्ध था, लेकिन 50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब इसकी कीमत 1740.50 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में यह सिलेंडर 1844.50 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में भी इसकी कीमत 1642.50 रुपये से बढ़कर अब 1692 रुपए हो गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल 2025 के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपये में उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इसकी कीमत 850.50 रुपए है। बिहार की राजधानी पटना में घरेलू गैस सिलेंडर 951 रुपए में मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपए बनी हुई है।

आपको बता दें कि पिछले बजट के दिन यानी 1 फरवरी 2025 में एलपीजी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी। हालांकि राहत नाम मात्र की थी। उस वक्त कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 6.50 रुपए की कटौती की गई थी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस थे।

Story Loader