Post Office News : पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी है। अब पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वालों को भी बैंक के ग्राहकों की तरह बड़ी सुविधाएं मिलने जा रही है। इस सर्विस से ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर कर करते है। अब पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले भी बैंक के ग्राहकों की तरह नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के जरिए मनी ट्रांसफर सुविधा का फायदा उठा सकते है। डाक विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 18 मई, 2022 से एनईएफटी की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। वहीं, आरटीजीएस की सुविधा 31 मई से शुरू होगी।