देश में जिस स्पीड से टेक्नोलॉजी बढ़ रही है। पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन और डिजिटल ट्रांसजेक्शन में तेजी से वृद्धि हुई है। कैशलेस ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई पेमेंट के सबसे पसंदीदा तरीकों में से एक है। UPI एक काफी सिक्योर्ड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है। इसके बावजूद यूपीआई यूजर्स से जुड़े कई घोटाले सामने आए हैं। एक ओर डिजिटल भुगतान के तरीके बढ़ रहे हैं, वहीं साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर क्राइम के जरिए रोजाना यूजर्स के खाते से लाखों रुपए उड़ जाते हैं। ऐसे में हम आपको सुरक्षित लेनदेन के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते है।