वेनेजुएला में महंगाई दर 10 लाख फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। वेनेज़ुएला में पिछले कुछ दिनों में सामान की कीमतों में दोगुनी वृद्धि हुई। जिसके चलते बड़े नोटों की डिमांड बढ़ी है। यही कारण है की यहां पर हर चीज के दामों में हर दिन दोगुनी वृद्धि हो जाती है।
वेनेजुएला में हालात इस तरह बिगड़ चुके है लोगों के पास रोजाना इस्तेमाल करने वाली चीजों तक के लिए पैसे नहीं है। यहां पर लोगों को 1.2 किलो चिकन खरीदने के लिए 73 लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं। अगर लोगों को चिकन खरीदना होता है तो वो पैसा बोरियों में भरकर ले जाने पड़ते है।
वेनेजुएला की राजधानी कराकस के एक कैफे में पिछले महीने एक कॉफी प्याली की कीमत 25 लाख बोलिवर थी। वेनेजुएला की मुद्रा की कीमत लगभग हर दिन गिर रही है। यहां पर एक टॉयलेट रोल के लिए लोगों को 26 लाख बोलिवार चुकाने पड़ रहे हैं।
8-10 गाजर मार्केट में 30 लाख बोलिवर में मिल रही हैं। यानी की सिर्फ 8-10 गाजरों के लिए लोगों को 850 रुपए से अधिक पैसे देने पड़ते है। यहां पर चावल के एक पैकेट की कीमत 25 लाख बोलिवर है। यानि की एक किलों चावल के लिए वेनेजुएला के लोग 750 रुपए से भी ज्यादा चुकाते है।
यहां पर सबसे ज्यादा परेशानी में तो औरते है। क्योंकि यहां पर एक सैनेटरी पैड के कीमत 35 लाख बोलिवार है। यानी की यहां पर औरतों को सैनेटरी पैड के लिए 1000 से भी ज्यादा चुकाने पड़ते है। इतना ही नहीं अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे इलाज के लिए पड़ोसी देश जाना पड़ता है क्योंकि अस्पतालों में जरूरी चीजों और दवाइयों की कमी है।