म्यूचुअल फंड

अब आपके पास है गैस एजेंसी खोलने का मौका, बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट करे होगी लाखों की कमाई

आपके पास दिल्ली में LPG गैस एजेंसी खोलने का मौका है। आपके पास कॉमर्शियल और नॉन कॉमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर के डिस्ट्रीब्यूशन का मौका होगा। इस ऑफर की खास बात यह है कि कंपनी एंजेसी खोलने के लिए सिक्योरिटी डिपॉडिट नहीं लेगी।  

2 min read
अब आपके पास है गैस एजेंसी खोलने का मौका, बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट करे होगी लाखों की कमाई

नई दिल्ली। अगर आप अपना नया बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम मोटी कमाई करने वाला एक बिजनेस आपके लिए लेकर आए हैं। आपके पास दिल्ली में lpg गैस एजेंसी खोलने का मौका है। आपको बता दें कि Go Gas कंपनी ने इसके लिए विज्ञापन जारी किया है। इस ऑफर की खास बात यह है कि कंपनी एंजेसी खोलने के लिए सिक्योरिटी डिपॉडिट नहीं लेगी।


नहीं देना होगा कोई भी पैसा

आपको बता दें कि अगर आप इस गैस एजेंसी को खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए किसी भी तरह का डिपॉजिट नहीं जमा करना होगा, लेकिन आपको एजेंसी के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में गोदाम, डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और ऑफिस के लिए जमीन आती है, जिसकी जरूरत आपको एजेंसी खोलने के लिए होती है। इसके अलावा गैस सिलेंडर की डिलीवरी और डीलरशिप स्टोर पर भी इनवेस्टमेंट करना होगा।


इन शर्तों को करना होगा पूरा

1. आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।

2. इसके अलावा आवेदक के पास भारतीय नागरिकता होगी चाहिए।

3. आवेदन ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

4. आवेदक शारीरिक रुपए से विकलांग नहीं होना चाहिए।


ऐसे कर सकते हैं संपर्क

आपके पास कॉमर्शियल और नॉन कॉमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर के डिस्ट्रीब्यूशन का मौका होगा। आपको बता दें कि कंपनी जिला और तहसील स्तर पर आवेदन मांग रही है। अगर आप Go Gas एजेंसी की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आप 7666555560 इस नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप info@elitegogas.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा रीजनल ऑफिस 515 A अंसल चेंबर 2 भीकाजी कामा प्लेस नई दिल्ली से भी इस बारे में जानकारी हासिल किया जा सकता है।


आपको इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

1. आपके पास निवास और जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।

2. इसके अलावा आपके पास पैन और आधार कार्ड भी होना चाहिए।

3. आपके पास आपका जीएसटी नंबर भी होना चाहिए।

4. साथ ही जमीन के डॉक्यूमेंट या फिर लीज का सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Published on:
17 Mar 2019 02:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर