मोतीलाल ओसवाल के प्रतीक ओसवाल ने कहा कि हर महीने मार्केट के सबसे नीचे वाले पॉइंट पर निवेश करना लगभग नामुमकिन है। ये बस किस्मत की बात हो सकती है, लेकिन ऐसा लगातार करना मुमकिन नहीं है। वहीं, प्लान रुपी के अमोल जोशी ने कहा कि निवेशकों को एसआइपी को कम से कम 5 से 7 साल का समय देना चाहिए, ताकि मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर खत्म हो सके। जैसे-जैसे निवेश की अवधि लंबी होती है, सही टाइमिंग का फर्क कम होता जाता है। अगर आप 5 साल तक एसआईपी करते हैं, तो निवेश के शुरूआत के दिन का रिटर्न पर असर सिर्फ 3% के आसपास होता है। 15, 20 या 25 साल तक निवेश करते रहें, तो यह फर्क और भी कम हो जाता है।