
नई दिल्ली: इस महीने ऑटोमोबाइल सेक्टर में Maruti XL6 और kia Seltos जैसी 2 धांसू कारों ने एंट्री मारी है। वैसे तो ये दोनों कारें अलग-अलग सेगमेंट की हैं लेकिन जब बात बजट की आती है तो ये कारें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। दरअसल ये दोनों कारें 10 लाख के अंदर आती है। लेकिन 6 सीट वाली maruti XL6 मल्टी परपज वीइकल (MPV) है वहीं किआ सेल्टॉस 5 सीटर स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीइकल (SUV) है। अगर आप भी इन दोनो कारों में से कोई खरीदना चाहते हैं लेकिन कंफ्यूज हैं कि कौन सी कार खरीदें तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। क्योंकि आज हम आपको इन दोनों कारों की खूबियां बताएंगे जिससे आप डिसाइड कर पाएंगे कि कौन सी कार ऱीदना आपके लिए फायदे का सौदा होगा ।
लुक्स – वैसे तो दोनों कारें प्रीमियम स्टाइलिश लुक्स के साथ लॉन्च हुई है । लेकिन अलग-अलग सेगमेंट के बावजूद दोनों कारें suv का फील देती है। दोनों कारों में स्किड प्लेट और बॉडी क्लैडिंग के साथ एलईडी हेडलैम्प, डीआरएल, टेललैम्प, फ्लोटिंग रूफ और रूफ रेल्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए दोनों कारों में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्युअल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और फ्रंट disc ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
स्पेस- जहां किआ सेल्टॉस एक 5 सीटर कार है वहीं मारुति एक्सएल6 एक 6 सीटर कार है। यानि इसमें स्पेस ज्यादा होना लाजमी है। एक्सएल6 की दूसरी लाइन में दो कैप्टन सीट्स दी गई हैं। लेकिन अगर आप पूरी तरह से suv वाला फील लेना चाहते हैं तो आप किआ खरीद सकते हैं । लेकिन अगर आप फैमिली और ट्रिप के लिए कार लेना चाहते हैं तो एक्सएल6 बेहतर ऑप्शन होगी।
इंजन - एक्सएल6 को कंपनी ने 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है, जो 103hp का पावर देगी । इस कार में आपको डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा। मारुति एक्सएल6 में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं।
वहीं किआ सेल्टॉस को तीन इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों कारों के इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं।
माइलेज- सेल्टॉस के 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 16.1 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। मारुति की एक्सएल6 का माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स में 19.01 किलोमीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 17.99 किलोमीटर प्रति लीटर है।
कीमत- एक्सएल6 की कीमत 9.79 लाख से 11.46 लाख रुपये के बीच है। Seltos की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये है, जो 15.99 लाख रुपये तक जाती है।
Updated on:
24 Aug 2019, 1:47 PM IST
Published on:
24 Aug 2019, 1:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.