नई दिल्ली: देश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस बाइक Revolt लॉन्चिंग के लिए तैयार है । पहले इस बाइक को 7 अगस्त को लॉन्च होना था लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया था अब ये बाइक इसी महीने 28 तारीख को लॉन्च होगी । दिल्ली और पूणे में Revolt RV400 की प्री-बुकिंग्स पहले ही शुरू हो चुकी है। शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही मिलेगी, उसके बाद कुछ महीनों के बाद इस बाइक को अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।