नई दिल्ली: हमारे देश में कारों का इस्तेमाल लोग अपने आराम के लिए ज्यादा करते हैं न कि एडवेंचर के लिए यही वजह है कि ऑफरोडिंग की कारों के बारे में लोग अभी भी बहुत सारी बातें नहीं जानते है। चलिए आपको भी बताते हैं इन कारों के बारे में कुछ ऐसी ही बातें लेकिन उन्हें जानने से पहले आपको बताते हैं 4x4 कार होती क्या है। 4X4 गाड़ी में लो-रेशियो गियरबॉक्स होता है जो इन्हें ऑफरोडिंग के लिए ज्यादा कैपेबल बनाता है। Thar, Scorpio, Safari, Range Rover ऐसी ही कुछ गाड़ियां हैं। 4X4 गाड़ियों में पॉवर को सीधे एक्सल तक नहीं भेजा जाता, इनमें एक ट्रान्सफर केस होता है जो ज़रुरत पड़ने पर उसमें मौजूद अतिरिक्त गियर की मदद से टॉर्क को काफी ज़्यादा बढ़ा देता है। चलिए अब बताते हैं इस कार से रिलेटेड कुछ बातें जो सच नहीं होती है लेकिन लोग उन्हें सच मानते हैं।