13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय देवगन ने खरीदी सबसे महंगी SUV, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कारों के शौकीन है अजय देवगन हाल ही में काजोल को गिफ्ट की थी ऑडी क्यू 7 अब खरीदी सबसे महंगी एसयूवी

2 min read
Google source verification

image

Pragati Vajpai

Aug 26, 2019

ajay-devgn-rolls-royce-cullinan-featured.jpg

नई दिल्ली : बॉलीवुड और महंगी गाड़ियों का बड़ा सीधा सा कनेक्शन हैं। यहां काम करने वाला हर स्टार एक से बढ़कर एक गाड़ियों से चलता है। लेकिन अजय देवगन की नई एसयूवी अपनी कीमत की वजह से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि अजय ने अब तक की सबसे महंगी एसयूवी खरीदी है। अजय देवगन ने हाल ही में रॉल्स रॉयल कलिनन ( Rolls Royce Cullinan ) खरीदी है। वैसे तो अजय ने इस suv को कुछ महीने पहले ऑर्डर किया था, लेकिन इसके कस्टमाइजेशन की वजह से इसकी डिलीवरी में देरी हुई। लेकिन अब फाइनली इस कार की डिलीवरी हो चुकी है।

Hero का शानदार ऑफर, मात्र 999 रुपए में घर ले जाएं कोई भी स्कूटर

कलिनन दुनिया की सबसे महंगी एसयूवीज में से एक है इसके बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये से शुरू है। कस्टमाइजेशन के बाद इस एसयूवी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। आपको बता दें अजय को कारों का काफी शौक हैं और उनके पास मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर वोग और Audi Q7 जैसी कारें शामिल हैं।

क्रैश गार्ड की वजह से नहीं खुलता है एयरबैग, एक्सीडेंट में जा सकती है जान

इस कार के स्पेसीफिकेशन के बारे में जानकारी दें उससे पहले आपको बता दें कि अजय देवगन से पहले मुकेश अंबानी और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार भी रॉल्स रॉयस कलिनन (Rolls Royce Cullinan) खीद चुके हैं। जानकारी के मुताबिक रॉल्स रॉयस कलिनन 17 जुलाई 2019 को अजय उर्फ विशाल वीरू देवगन के नाम रजिस्टर हुई थी।

ओह तेरी ! Jawa की नई बाइक में लग गई जंग, कस्टमर नाराज

इंजन- कलिनन में 6.8 लीटर का ट्विन चार्जर वाला वी12 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 560 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशऩ मिलता है और यह फोर व्हील ड्राइव है। इस कार में ऑल व्हील स्टीयरिंग सिस्टम मिलता है, जिसकी वजह से कम स्पीड पर भी टर्निंग रेडियस घटाने में मदद मिलती है, वहीं हाई स्पीड पर ये कार को स्टैबिलिटी देता है। इसमें एयर सस्पेंशन के साथ 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मिलता है। स्पीड की बात करें तो कलिनन 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 5 सेकेंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है।