कार रिव्‍यूज

फ्यूचर में दौंडेंगी इलेक्ट्रिक कारें लेकिन फिलहाल खरीदने से डर रहे लोग

कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने पर फोकस कर रही हैं। लेकिन जहां कंपनियां इन कारों के निर्माण में जोश दिखा रही हैं

2 min read

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कारों को फ्यूचर कार माना जा रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी कंपनियां इन कारों को लेकर बेहद उत्साहित नजर आई। लगभग हर कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों से संबंधित अपनी योजना को सामने रखा। कई कंपनियों ने इन कारों को इस साल पेश किया और कई सारी इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग हुई । यानि दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने पर फोकस कर रही हैं। लेकिन जहां कंपनियां इन कारों के निर्माण में जोश दिखा रही हैं वहीं कस्टमर्स की तरफ से इन कारों को बेहतर रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

इलेक्ट्रिक कारों को मिल रहा है ठंडा रेस्पॉन्स-

आंकड़ों की मानें चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 7 महीनों में देश में बिकने वाली कुल कारों में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी मात्र 0.067 पर्सेंट है। इसकी सबसे बड़ी वजह इन कारों का महंगा होना है । कीमत के अलावा एक दूसरी वजह जिसके चलते लोग इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने से बचते हैं वो है इंफ्रास्ट्रक्चर का न होना । हमारे देश में अभी भी इलेक्ट्रिक कारों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं है।

एक आंकडें के मुताबिक अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक हमारे देश में 16,05,549 कारें बिंकीं लेकिन इन कारों में महज 1,071 कारे ही इलेक्ट्रिक थी। इलेक्ट्रिक कारों का कुल कारों की बिक्री में मात्र 0.067% शेयर है, जो बहुत कम है।

सबसे ज्यादा बिकीं Mahindra की इलेक्ट्रिक कार

महिंद्रा की ई-वेरिटो अप्रैल से अक्टूबर 2019 के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। इस दौरान टोटल 434 ई-वेरिटो बिकी हैं । यानि औसतन 62 यूनिट्स । इस टाइम पीरियड में टाटा टिगोर ईवी ( Tata Tigor EV ) की 389 यूनिट्स बिकीं । वहीं hyundai Kona इलेक्ट्रिक की 227 यूनिट बिकी। इसके अलावा महिंद्रा की E2O की बिक्री 21 यूनिट हुई।

























इलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ( यूनिट में )
Mahindra E VERITO434
Tata Tigor EV389
Hyundai Kona227
Mahindra E2021

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में धड़ाधड़ होगी लॉन्चिंग-

भले ही हमारे देश में इलेक्ट्रिक कारों को रेस्पॉन्स उतना अच्छा न मिल रहा हो लेकिन 2020 में मार्केट में कई इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग होगी । और इन कारों का इंतजार काफी बेसब्री से किय़ा जा रहा है। टाटा मोटर्स अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सॉन ईवी ( Tata Nexon EV ) लॉन्च करेगा। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक केयूवी100 और टाटा की इलेक्ट्रिक अल्ट्रॉज भी लॉन्च होने वाली हैं। इसके अलावा निसान लीफ समेत कुछ और इलेक्ट्रिक कारें 2020 में भारतीय बाजार में आ सकती हैं।

Published on:
28 Dec 2019 01:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर