1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉन्चिंग को तैयार Tata Motors की पहली इलेक्ट्रिक कार, 17 दिसंबर को दिखेगी पहली झलक

इस कार की सबसे खास बात इसका पडैस्ट्रियन प्रटेक्शन नॉर्म्स यानी पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियम के साथ कंपैटिबल होना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 3 Dec 2019, 12:52 PM IST

tata nexon ev

नई दिल्ली:Tata Motors की इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सॉन के बारे में काफी चर्चा हो रही है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी डेब्यू डेट का ऐलान कर दिया है। 17 दिसंबर को मुंबई में कंपनी tata nexon ev की पहली झलक दिखाएगी । पहली इस कार का डेब्यू 16 दिसंबर को होना था लेकिन अब ये इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Nexon EV, नेक्सॉन के फेसलिफ्ट वर्जन पर आधारित होगा। कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपये होगी। कंपनी इस कार का टीजर भी लॉन्च कर चुकी है जिससे इस कार की कई सारी खूबियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस कार में क्या नया होने वाला है।

Tata nexon का स्पेशल एडीशन हुआ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

टेस्टिंग के दौरान किया जा चुका है स्पॉट

इस कार की सबसे खास बात इसका पडैस्ट्रियन प्रटेक्शन नॉर्म्स यानी पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियम के साथ कंपैटिबल होना है जो कि 2020 से लागू होंगे। इसके अलावा कार में नया बोनट और फ्रंट बंपर डिजाइन दिया गया है। कार में नए प्रोफाइल के साथ फॉग लैंप क्लस्टर्स दिए गए हैं। इस कार में DRLs के साथ नए हेडलाइट्स दी गई हैं। कार के ग्रिल्स आपको टाटा हैरियर की याद दिलाएंगे।

इस कार की दूसरी खास बात इसकी जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉ़जी है। इस कार में टाटा मोटर्स ने जिप्ट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जिसमें परमानेंट AC मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह इलेक्ट्रिक वीइकल IP67 रेटेड लिक्विड-कूल्ड बैटरी से पावर लेता है, जो कि वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ दोनों है।

नए अवतार में आ रही है Tata Nexon, बेहद कम कीमत में मिलेगें वर्ल्ड क्लास फीचर

सिंगल चार्ज में चलेगी 300 किमी-

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में एडवांस्ड लिथियम-ऑयन बैटरी करीब 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगी। फिलहाल, 13 शहरों में टाटा मोटर्स के 85 चार्जर हैं और कंपनी इसे बढ़ाकर 300 करना चाहती है।

नेक्सॉन 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आएगी। इनमें लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, वीइकल से जुड़े अहम आंकड़े, अलर्ट ऐंड नोटिफिकेशन और सेफ्टी ऐंड सिक्यॉरिटी फीचर्स शामिल होंगे।