
नार्थ अमरीका के डेट्रॉइट शहर में Detroit Auto Show 2018 का आयोजन किया जा रहा है। इस आॅटो एक्सपो में दुनिया की नाम गिरामी कंपनियां अपने नए नए मॉडल्स को लॉन्च कर रही है। जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी नई सेडान कार Avalon (ऐवेलॉन) को अनवील की है। बता दें यह टोयोटा की अब तक की सबसे महंगी सेडान है।
कंपनी ने 5वीं जनरेशन वाली इस सेडान में कई बड़े बदलाव किए है। टोयोटा ने इस कार को नए ग्लोबल आर्किटैक्चर प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है। लेटेस्ट टैक्नोलॉजी और हाईटेक फीचर्स के बूते टोयोटा की यह कार प्रीमियम कैटेगिरी में शामिल हो गई है।
टोयोटा ने इस कार के 2019 मॉडल को शानदार डिजाइन और स्टाइल में बनाया है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर को बेहतरीन लुक देने के लिए कई नई चीजें जोड़ी है। इस कार में डार्क ग्रे फ्रंट ग्रिल लगाई है जिस पर XLE लिमिटेड वर्जन का निशान है। टोयोटा ने ऐवेलॉन सिडान में मशीन्ड सिल्वर एलईडी हैडलाइट बेज़ल्स, बॉडी कलर से मिलते मिरर, 17 से 19-इंच के यूनीक व्हील्स दिए हैं।
नई एवेलॉन कार का केबिन प्रीमियम है और इसे टोयोटा ने अपनी सबसे महंगी कार के हिसाब से तैयार किया है। बेहतरीन केबिन के साथ कंपनी ने इस कार को आरामदायक भी बनाया है जिसमें बेहतर स्पेस और लंबी दूरी तय करने में आराम देने वाले फीचर्स शामिल हैं। इसके इंटीरियर पर नजर डाले तो टोयोटा ऐवेलॉन में 9-इंच का मल्टिमीडिया सिस्टम दिया गया है जो ऑडियो और नेविगेशन के साथ आता है। इसके साथ ही कार में ऑटोमोटिव क्लाइमेट कंट्रोल के साथ कई सारे फंक्शन वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
बात करें कार में दिए गए इंजन की तो टोयोटा ने इसमें 3.5-लीटर का V6 इंजन और 2.5-लीटर चार-सिलेंडर टोयोटा हाईब्रिड सिस्टम दिया है, जो 650 वोल्ट इलैक्ट्रिक मोटर और CVT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी ने कार में 8-स्पीड डायरेक्ट शिफ्ट-8एटी ऑटोमैटिक ट्रांसेक्शल गियरबॉक्स दिया है।
Published on:
17 Jan 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
