
Hyundai Aura Interior
नई दिल्ली: Hyundai ने अपनी सब कॉम्पैक्ट सेडान कार Hyundai Aura को चेन्नई के एक इवेंट में पेश कर दिया। इस कार की पहली झलक के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पहली झलक में इस कार के लुक्स और डिजाइन को देख इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये कार यूथ को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हुंडई इंडिया भारतीय बाजार में कल अपनी इस कार को लॉन्च करने जा रही है।
बुकिंग हो चुकी है शुरू- Hyundai Aura की बुकिंग इस महीने के शुरुआत में ही शुरू कर दी गयी है, ग्राहक इसे 10,000 रुपये की अग्रिम राशि देकर बुक कर सकते है।
इंजन- Aura तीन इंजन ऑप्शन में आएगी, इसके तीनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे। इन तीनों इंजन में से 2 पेट्रोल और 1 डीजल ऑप्शन में होगा। 1.2 लीटर MPI पेट्रोल इंजन करीब 82 bhp की पावर और 11.6 kgm का टॉर्क देता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी फैक्ट्री फिट CNG किट भी दे रही है। 1.2 लीटर ईकोटॉर्क डीजल इंजन करीब 74 bhp की पावर और 19.4 kgm का टॉर्क देता है। कंपनी दोनों ही इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल के अलावा AMT ट्रांसमिशन भी ऑफर कर रही है।
इसके अलावा एक इंजन स्पोर्टी ड्राइव के शौकीनों के लिए है। 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन कंपनी ने अपनी कार hyundai venue में भी इस्तेमाल किया था। यह इंजन करीब 99 bhp की पावर और 17.5 kgm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
मिलेगी 5 साल की वारंटी- कार के साथ कंपनी 1 लाख किलोमीटर या 5 साल की वारंटी का विकल्प है।
इन कारों से होगा मुकाबला- मारुति डिजायर ( maruti dzire), होंडा अमेज ( honda amaze ), फॉर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देगी।
कीमत के बारे में नहीं हुआ है खुलासा- Hyundai Aura की कीमत का खुलासा कल होगा, लेकिन हमारा अनुमान है कि इसकी कीमत 6 - 9 लाख रुपये के बीच में रखी जा सकती है।
Updated on:
20 Jan 2020 01:35 pm
Published on:
20 Jan 2020 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
