वहीं किआ सेल्टॉस के भारतीय मॉडल की बात करें तो इस कार में कंपनी ने सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। अपने पॉपुलर और धाकड फीचर्स की वजह से ही ये कार हमारे देश में हाथों-हाथ बिक रही है। लॉन्च के कुछ ही महीनों में किया सेल्टोस की 1 लाख कारें बिक गई थीं।