
कीमत हो या फीचर्स हर तरह से Creta पर भारी पड़ेगी hyundai venue, पढ़ें दोनों कारों का कंपैरिजन
नई दिल्ली:hyundai venue ने हाल ही में मार्केट में एंट्री की है लेकिन ऐसा लगता है कि ये कार पहले से मौजूद हर कार को मात देगी । दरअसल हम आपको पहले ही बता चुके है कि Venue माइलेज के मामले में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की किसी भी कार से बेहतर है। कम दाम, ज्यादा इंजन ऑप्शन और शानदार फीचर्स से लैस होने के चलते यह काफी चर्चा में है। लेकिन ये कार अब अपने सेगमेंट के अलावा दूसरी कारों और अपनी ही कंपनी की कारों को भी टफ कंप्टीशन दे रही है। अब क्रेटा को ही ले लीजिए। अपने सेगमेंट की सबसे पापुलर कार Creta फीचर्स के मामले में venue से मात खाती नजर आ रही है। यकीन नहीं आता तो पढ़ें ये पूरा कंपैरिजन
इंजन-
Venue और Creta दोनों तीन इंजन ऑप्शन में आती हैं। वेन्यू दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है तो वहीं Creta दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन आप्शन के साथ मार्केट में मिलती है।
माइलेज-
क्रेटा के पेट्रोल इंजन-मैन्युअल ट्रांसिमशन का माइलेज 15.29 किलोमीटर प्रति लीटर है। वेन्यू के 1.2-लीटर वाले पेट्रोल इंजन का माइलेज 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं 1.0-लीटर वाले टर्बो पेट्रोल इंजन का माइलेज MT में 18.27 किलोमीटर और AMT में 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर है।
डीजल इंजन की बात करें तो वेन्यू के डीजल इंजन का माइलेज 23.7 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया जा रहा है, जबकि क्रेटा के 1.4-लीटर वाले डीजल इंजन का माइलेज 21.38 किलोमीटर प्रति लीटर है। क्रेटा के 1.6-लीटर वाले डीजल इंजन का माइलेज MT में 19.67 किलोमीटर प्रति लीटर और AMT में 17.01 किलोमीटर प्रति लीटर है।
कीमत-
क्रेटा की कीमत 10 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये के बीच है। वहीं hyundai venue की कीमत 6.50 लाख से 11.10 लाख रुपये की बीच है। क्रेटा से मिलता-जुलता स्टाइलिश लुक, इंजन व ट्रांसिमशन के ढेरों ऑप्शन और लेटेस्ट फीचर्स की वजह से venue टाइट बजट वाले creta खरीदारों को भी अट्रैक्ट कर रही है।
Published on:
27 May 2019, 3:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.