
Royal Enfield twins की रिकॉर्ड बिक्री, अप्रैल में पहली बार छुआ ये चमत्कारी आंकड़ा
नई दिल्ली: वैसे तो भारत में रॉयल एनफील्ड को हमेशा से ही पसंद किया जाता रहा है लेकिन जब बात बिक्री की होती है तो सस्ती बाइक्स ही बाजी मार जाती है। लेकिन अब वक्त बदल रहा है और इसीलिए अप्रैल के महीने में पहली बार royal enfield की 2000 बाइक्स की बिक्री हुई। रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स ने लॉन्च के सिर्फ 6 महीने में यह कारनामा कर दिखाया है।
Royal Enfield twins के लिए करना होगा इंतजार-
यही वजह है कि आज की तारीख में ये बाइक सबसे अधिक बिकने वाली प्रीमियम बाइक बन चुकी है । रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स बाइक को नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था और तब से ही इसे भारतीय बाजार में अच्छी प्रतिक्रया मिल रही है। अपने सेगमेंट में कम कीमत होने की वजह से यह बाइक लगातार बिक रही है।
हालांकि ज्यादा डिमांड के चलते इन दोनो बाइक्स का वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है। कंपनी ने इसके लिए अपने प्रोडक्शन प्लान में संशोधन करने की बात कही है। दोनों बाइक में से इंटरसेप्टर 650 की मांग अधिक है।
स्पेसीफिकेशन-
रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 व कॉन्टिनेंटल 650 दोनों में 648cc ट्विन सिलेंडर इंजन लगाया गया है जो 47 बीएचपी का पॉवर व 52 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।
ब्रेक के लिए इसमें डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ सामने 320mm का disc और पिछले हिस्से में 240mm का disc ब्रेक दिया गया है। साथ ही इसमें 18 इंच के पहिये लगाये गए है। यह बाइक 6 रंग विकल्प में उपलब्ध है।
इन बाइक्स से है कंप्टीशन-
बिक्री के मामले में अब ये बाइक अपनी कम्प्टीटर बजाज डोमिनर, केटीएम 390, होंडा CB300R को पीछे छोड़ दिया है।
Published on:
27 May 2019, 1:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.