30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

और ज्यादा सुरक्षित बनेगी tata Tiago, कीमत में नहीं पड़ेगा फर्क

tata tiago बनेगी और शानदार लेटेस्ट फीचर्स से होगी अपडेट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 May 2019, 7:05 PM IST

tata tiago

और ज्यादा सुरक्षित बनेगी tata Tiago, कीमत में नहीं पड़ेगा फर्क

नई दिल्ली: जुलाई से कारों के लिए नए सेफ्टी रूल्स लागू होंगे। इसी के मद्देनजर टाटा मोटर्स ने अपनी टॉप सेलिंग हैचबैक टियागो ( Tata Tiago) में अपडेट की घोषणा की है। अपडेट के तहत अब कंपनी टियागो के सभी वेरियंट में कई स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स जोड़ेगी।

इन फीचर्स से लैस होगी टाटा टियागो-

2019 टाटा टियागो हैचबैक में कंपनी अब एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, और कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल (CSC) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर जोड़कर लॉन्च करेगी। इसके अलावा कार में ओवर-स्पीड अलर्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर ऐड करने का प्रोविजन भी ऑफर कर रही है। इन अपडेटेड फीचर्स के जुड़ने के बाद 2019 टाटा टियागो की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.40 लाख रुपये होगी।

इन फीचर के अलावा ऑप्शनल सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, फॉलो-मी-होम लैम्प्स, रियर सेंसर्स और डिस्प्ले के साथ पार्क असिस्ट, डे ऐंड नाइट IRVM, फ्रंट फॉग लैम्प, रियर डीफॉगर, वॉशर के साथ रियर स्मार्ट वाइपर शामिल हैं। अपडेटेड टाटा टियागो में कंपनी की नई IMPACT 2.0 डिजाइन लैंग्वेज भी देखने को मिल सकती है

आने वाला है होंडा एक्टिवा 5G का लिमिटेड एडिशन, सस्ती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स

इंजन में नहीं होगा कोई परिवर्तन-

कंपनी ने फीचर्स में काफी एड ऑन किये हैं लेकिन इंजन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई । टाटा की यह हैचबैक दो इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है। पहला थ्री सिलिंडर, 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजनऔर दूसरा इंजन ऑप्शन 1.05 लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन है। दोनों ही इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। हालांकि, पेट्रोल वेरियंट ऑप्शनल 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।