30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रीमियम बाइक्स पर फोकस करेगी Suzuki, बंद कर सकता है सस्ती बाइक्स

सस्ती बाइक्स नहीं बनाएगी सुजुकी प्रीमियम बाइक्स की बढ़ रही है डिमांड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 May 2019, 12:59 PM IST

premium

प्रीमियम बाइक्स पर फोकस करेगी Suzuki, बंद कर सकता है सस्ती बाइक्स

नई दिल्ली: 2 पहिया मार्केट आजकल मंदी के दौर से गुजर रहा है। खास तौर पर सस्ती मोटरसाइकिलों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इसे देखकर ज्यादातर मल्टी-नेशनल टू-व्हीलर कंपनियां अब ऐसी बाइक्स से दूरी बना रही हैं और हैवी इंजन वाली बाइक्स पर फोकस कर रही है।

Suzuki नहीं बनाएगी हल्की कंप्यूटर बाइक्स-

अब सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया भी इसी जमात में शामिल होने वाली है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के के वाइस प्रेजिडेंड देवाशीष हांडा ने बताया, 'नई प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी के तहत अब हमारी सभी नई बाइक्स 150cc से अधिक की क्षमता वाली होंगी। हम मार्केट में कम्यूटर सेगमेंट में नहीं रहना चाहते। हम बाइक्स को लेकर लोगों की महत्वाकांक्षा और पैशन से जुड़ी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं।'

Maruti ने लॉन्च किया brezza का स्पोर्ट्स एडिशन, 25 के माइलेज का दावा

बनाएगी 1 लाख से ज्यादा कीमत वाली बाइक-

अपनी स्ट्रैटेजी स्पष्ट करते हुए हांडा ने कहा कि , 'फिलहाल हम स्पोर्ट्स मोटरसाइकल कैटेगरी को टारगेट करेंगे, जिससे लोगों को पल्सर 220एफ और यामाहा फेजर 25 का विकल्प मिल सके। हम शहरी और युवा खरीदारों पर फोकस कर रहे हैं, क्योंकि हमारी 50 पर्सेंट डीलरशिप मेट्रो और टियर-1 शहरों में है।'

खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

सुजुकी इंडिया के इस बयान के बाद हम कह सकते हैं कि कंपनी फिलहाल कम मार्जिन वाली कम्यूटर बाइक्स की जगह ज्यादा मार्जिन वाली स्पोर्ट्स और क्रूजर बाइक पर फोकस कर रही है। ये बाइक्स 150cc सेगमेंट वाली होंगी और इनकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा होगी।

पढ़े Suzuki Gixxer SF 250 का पूरा रिव्यू, जानें क्यों आपको खरीदनी चाहिए ये मोटरसाइकिल

आपको मालूम हो कि हाल ही में कंपनी ने हाल में सुजुकी ने देश में Gixxer SF और Gixxer SF 250 बाइक्स लॉन्च की हैं।