राइडिंग एक्सपीरिएंस की बात करें तो कंपनी ने Gixxer SF 250 में 249cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो ऑयल कूल्ड है। यह इंजन 26bhp की पावर देता है. इसमें छह गियरबॉक्स हैं और इसमें एलईडी हेडलाइट्स, स्प्लिट सीट्स और 17 इंच के मल्टी स्पोक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इंस्ट्रूमेंट पैनल की बात करें तो यहां एलसीडी लगाई गई है। इस बाइक में Dual Exhaust सिस्टम दिया गया है। पॉवर की बात करें तो ये Yamaha Fazer 25 से बेटर है लेकिन Honda CBR250R से कम है। राइडिंग की बात करें तो इस बाइक को आप 154 किमी प्रति घंटा की स्पीड तक बिना किसी खास एफर्ट के ले जा सकते हैं और 110-120kph की स्पीड पर क्रूजिंग भी बड़े आराम से होती है। शहर के स्मूद रास्तों से लेकर ट्रैक पर भी इसे आराम से चलाया जा सकता है बल्कि अगर कहें कि यंग जनरेशन और पहली बार राइड करने वालों के लिए ये बाइक काफी अच्छी प्रूव हो सकती है।