7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारुति के इस शोरूम में आधी से भी कम कीमत में मिल रही है celerio और WAGON R जैसी कारें, पेपर्स की भी गारंटी

बेहद सस्ती कीमत पर मिल रही हैं मारुति की कारें मारुति का सेकेंड हैंड कारों का शोरूम मोटरसाइकिल से भी सस्ती कीमत पर मिलती है लग्जरी बाइक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 May 2019, 1:36 PM IST

maruti true value

मारुति के इस शोरूम में आधी से भी कम कीमत में मिल रही है celerio और WAGON R जैसी कारें, पेपर्स की भी गारंटी

नई दिल्ली: वैसे तो आजकल कार खरीदना कोई बड़ी बात नहीं रही लेकिन हमारे देश का एक बड़ा तबका ऐसा जिसके लिए कार आज भी एक सपना है। ऐसे लोगों के लिए सेकेंड हैंड कार किसी वरदान की तरह होती है। दरअसल आजकल सेकेंड हैंड मार्केट का बाजार काफी बढ़ गया है लोग सिर्फ बजट की वजह से नहीं बल्कि जल्दी जल्दी कार बदलने के लिए भी सेकेंड हैंड मार्केट का रूख करते हैं। यही देखते हुए अब बड़ी-बड़ी कार कंपनियां भी सेकेंड हैंड मार्केट में हाथ आजमा रही हैं। महिन्द्रा च्वॉयस और मारुति ट्रू वैल्यू इसी के उदाहरण है।

रेनो Triber को टक्कर देगी 7 सीटर Maruti Wagon R , कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

फिलहाल हम बात करेंगे maruti true value की इस शोरूम पर आपको लाखों की एंट्री लेवल कार से लेकर लग्जरी कारें भी बेहद सस्ती कीमत पर मिल जाती है। अब देखिए ना 3 लाख की कीमत वाली ऑल्टो ( alto ) इस शो रूम में सस्ती बाइक की कीमत में खरीदी जा सकती है।

2004 के मॉडल वाली ऑल्टो STD इस शोरूम में आपको 80,000 रुपये की कीमत में मिल जाएगी।
वहीं 2011 का ऑल्टो LXमॉडल 1.40 लाख रुपये की कीमत में मिल जाएगा।

वैगन आर से लेकर मारुति सुजुकी सेलेरियो तक का है ऑप्शन-

ऐसा नहीं है कि इस शोरूम में सिर्फ ऑल्टो की भरमार है, बल्कि वैगन आर ( maruti wagon r ) से लेकर मारुति सुजुकी सेलेरियो ( Maruti celerio ) जैसी कारों के ऑप्शन आपको इस शोरूम में मिल जाएंगे। वैगन आर की बात करें तो मारुति ट्रू वैल्यू में आपको 2008 का मॉडल 1.49 लाख रुपये में मिल जाएगा। वहीं स्विफ्ट का 2006 का पेट्रोल वर्जन 1.70 लाख रुपये रूपए में मिल जाएगा वो भी मात्र 41,154 किलोमीटर चली हुई।

नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई Range Rover Sport, 7.1 सेकंड में पकड़ लेगी 100 किमी की स्पीड

इसके अलावा 54,764 किलोमीटर चली सेलेरियो VXI भी आपको 1.70 लाख रुपये में मिल रहा है। इस शोरूम की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आपको कार के पेपरवर्क की टेंशन नहीं लेनी होती है। कंपनी पूरी तरह से निश्चिंत होने के बाद ही किसी कार को अपने शोरूम में जगह देती है।