31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई Range Rover Sport, 7.1 सेकंड में पकड़ लेगी 100 किमी की स्पीड

नए इंजन के साथ आई Range Rover Sport चंद सेकेंड में करेगी हवा से बातें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 May 2019, 12:11 PM IST

range rover

नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई Range Rover Sport, 7.1 सेकंड में पकड़ लेगी 100 किमी की स्पीड

नई दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर ने भारत में Range Rover Sport को लॉन्च कर दिया है। तीन वेरियंट (S, SE और HSE) में लॉन्च हुई ये suv के बारे में कंपनी का दावा है कि ये मात्र 7.1 सेकंड में पकड़ लेगी 100 किमी की स्पीड पकड़ लेगी। कंपनी ने इस कार को 86.71 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है।चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें-

पहली इलेक्ट्रिक एयरटैक्सी ने भरी उड़ान, इतने रूपए खर्च कर कोई भी कर सकता है सवारी

इंजन- इस कार में 2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 296 bhp की पावर और 400 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को कंपनी ने 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा इस कार में 3.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन, 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन और 4.4-लीटर V8 डीजल इंजन ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

Hyundai Venue Effect : अब नए अवतार में आएगी Ford EcoSport. इन खूबियों से होगी लैस

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्लाइडिंग पैनारोमिक रूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट और 12.3- इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा एसयूवी में लेन डिपार्चर वॉर्निंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।