7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेनो Triber को टक्कर देगी 7 सीटर Maruti Wagon R, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

आने वाली है 7 सीटर वैगन आर मिलेंगे शानदार फीचर्स कीमत भी होगी बेहद कम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 May 2019, 10:54 AM IST

Maruti Wagon R

Maruti Wagon R completes successful 20 years

नई दिल्ली: अगर आप जरूरत के बावजूद कीमत ज्यादा होने की वजह से 7 सीटर MPV नहीं खरीद पा रहे तो आपके लिए खुश खबरी है क्योंकि मारुति अपनी पापुलर फैमिली कार वैगन आर का 7 सीटर वर्जन लाने जा रही है। माना जा रहा है रेनो की अपकमिंग 7-सीटर मिनी एमपीवी कार ट्राइबर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मारुति 7 सीटर वैगन आर की लांचिंग इस साल जून के आखिर में कर सकती है और इसे नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचेगी। आपको मालूम हो कि कंपनी इस कार का नाम भी बदल सकती है।

टाटा मोटर्स इन 4 कारों पर दे रहा है 53000 का डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट और ऑफर

कुछ साल पहले इंडोनेशियन ऑटो शो में मारुति ने 7 सीटर कार का कॉंसेप्ट शोकेस किया था, लेकिन पुरानी वैगन आर में जगह की कमी के चलते वो वह वर्जन कभी बाजार में नहीं आ सका। नई मारुति वैगन आर की लांन्चिग के दौरान भी ऐसी खबरें थीं कि वैगन आर का 7 सीटर वर्जन लांच हो सकता है।

वहीं कंपनी ने ‘The Big New WagonR’ टैगलाइन के साथ नई वैगन आर को लांच किया जो पहले से लंबी, चौड़ी और बड़ी थी। नई वैगन आर बड़े व्हीलबेस पर बेस्ड है। जिसके चलते इसमें दो अतिरिक्त सीटें लगाना संभव हो सका है।

आपको बता दें कि फिलहाल मार्केट में बिक रही वैगन आर 3655 एमएम लंबी है और 7 सीटर होने के बाद इसकी लंबाई 3995 एमएम की जा सकती है। वैगन आर में 1 लीटर और 1.2 लीटर का बीएस-6 पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं नई 7 सीटर वैगन आर 1.2 लीटर इंजन के साथ लांच हो सकती है। यह इंजन 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पड मैनुअल और एएमटी के साथ आता है।

अब CNG ऑप्शन में भी मिलेगी Hyundai की ये पापुलर कार, माइलेज की नहीं होगी टेंशन

वहीं फीचर्स की बात करें तो फिलहाल वैगन आर में रिवर्स पार्क असिस्ट, टचस्क्रीन सिस्टम, ड्युअल एयरबैग्स,एबीएस, टॉप वेरियंट में अलॉय व्हील, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी डीआरएल मिलते हैं।

कीमत- मारुति वैगन आर 7 सीटर की कीमत 5 सीटर वैगन आर से 1.5 लाख रुपये महंगी हो सकती है। लेकिन फिर भी 7 सीटर mpvs को देखते हुए इसे सस्ता कहा जा सकता है।

इस स्कूटर को खरीदने पर मिलेगी 26000 की छूट, 25 रूपए में चलता है 180 किमी