फीचर्स- हुंडई ग्रैंड i10 CNG वैरिएंट में रूफ रेल्स, रिमोट लॉकिंग, रियर एसी वेंट्स, पॉवर ऑउटलेट, पॉवर विंडोस, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो हुंडई ग्रैंड i10( Hyundai Grand i10 ) में डुअल एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। हाल ही में ABS सेफ्टी फीचर को सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है।