24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन खूबियों से लैस होगा Honda Activa 6G, जानें कब होगा लॉन्च

honda Activa 6G होने वाला है लॉन्च शानदार होंगे फीचर्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 May 2019, 4:17 PM IST

activa

इन खूबियों से लैस होगा Honda Activa 6G, जानें कब होगा लॉन्च

नई दिल्ली: दुपहिया वाहनों में स्कूटरों में honda activa सबसे ज्यादा पापुलर है। इस स्कूटर की पापुलैरिटी का आलम ये है कि 2018-19 वित्तीय वर्ष में एक्टिवा की करीब 30 लाख यूनिट बिकीं और यह बिक्री के मामलें में दूसरे स्थान पर रही थी। अब इस स्कूटर का 6 जनरेशन मॉडल आने वाला है। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान ली गयी तस्वीरें भी सामने आयी थी। जिससे इसकी कुछ डीटेल सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टिवा 6जी में इस बार क्या खास होगा।

लॉन्चिंग से पहले ही Hyundai Venue ने मचाया तहलका, पहले ही दिन बुकिंग 2000 के पार

एक्टिवा का इंजन BS-VI मानकों के अनुसार होगा। इंजन की बात करें तो इसमें 110cc का 4 स्ट्रोक इंजन फ्यूल इंजेक्शन लगाया जा सकता है। साथ ही सुरक्षा और हैंडलिंग को ध्यान में रखकर इसके ब्रेक्स व सस्पेंशन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है।

होंडा एक्टिवा 6G में नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), नए अलॉय व्हील, एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी आदि चीजों के लिए एलसीडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

मात्र 5 लाख के खर्च में इनोवा बन गई मर्सिडीज, मिलेगा 5 स्टार होटेल वाला कंफर्ट

आपको बता दें कि एक्टिवा 6 जी 2020 की शुरूआत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल होंडा एक्टिवा ड्रम मॉडल 60327 रुपये की कीमत पर मिल रहा है लेकिन इसमें नए अपडेट और फीचर्स के हिसाब से थोड़ा इजाफा हो सकता है।