
लॉन्चिंग से पहले लीक हुई टोयोटा ग्लैंजा के इंजन की डीटेल, 1 लीटर में चलेगी 23 किमी
नई दिल्ली: 6 जून को टोयोटामारुति की पहली कार ग्लैंजा लॉन्च होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इस कार के इंजन की डीटेल्स लीक हो गई है। जिसकी वजह से इस कार के कई सारी डीटेल्स सामने आ गई हैं। चलिए आपको बताते हैं टोयोटा ग्लैंजा की इन डीटेल्स के बारे में-
इंजन-
टोयोटा ग्लैंजा ( Toyota glanza में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो 82 Bhp का पावर और 112 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा ग्लैंजा में 89 Bhp पावर वाला 1.2-लीटर K12C ड्युअल-जेट माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुकूल होंगे।
ड्यूल-जेट माइल्ड हाइब्रिड इंजन मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा और सिर्फ G वेरियंटस में ही मिलेगा। V वेरियंट में बिना हाइब्रिड वाला 1.2-लीटर इंजन होगा, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन्स होंगे।
माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ग्लैंजा में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आने वाले माइल्ड हाइब्रिड इंजन का माइलेज 23.87 किलोमीटर होगा। वहीं, 1.2-लीटर वाले दूसरे पेट्रोल इंजन का माइलेज मैनुअल ट्रांसिमशन का माइलेज 21.01 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का माइलेज19.56 किलोमीटर प्रति लीटर होगा।
फीचर्स-
टोयोटा ग्लैंजा G और V दो वेरियंट्स में आएगी । ग्लैंजा का G वेरियंट मारुति बलेनो के Zeta और V वेरियंट बलेनो के Alpha वेरियंट पर आधारित है । अब बात करते हैं फीचर्स की ग्लैंजा में काफी हद तक मारुति बलेनो वाले फीचर्स होंगे। नेविगेशन और वॉयस कमांड्स, ड्यूल-टोन अलॉय वील्ज, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट-अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और पुश बटन स्टार्ट, ब्लूटूथ के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी, जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के अलावा ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिये जा रहे हैं।
Published on:
27 May 2019, 2:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.