28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Car Reviews / ढाई किलो के हाथ वाले डायलॉग से फेमस सनी देओल के पास हैं ये धाकड़ कारें, जानें क्या है ख़ासियत

ढाई किलो के हाथ वाले डायलॉग से फेमस सनी देओल के पास हैं ये धाकड़ कारें, जानें क्या है ख़ासियत

आज हम आपको सनी देओल की लग्जरी कारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 Dec 2019, 6:34 PM IST

Sunny Deol Cars

Sunny Deol Cars

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र के बड़े बेटे और एक्टर सनी देओल का कल 63 वां जन्मदिन है, सनी देओल वैसे तो काफी शर्मीले हैं लेकिन जब वो फिल्मों में आते हैं तो उनकी छवि किसी मंझे हुए एक्टर की है। सनी देओल वैसे तो बेहद सादा जीवन जीते हैं लेकिन उन्हें लग्जरी कारों का काफी शौक है और उनके पास लग्जरी और पावरफुल कारों का अच्छा कलेक्शन है जिसमें कई महंगी कारें शामिल हैं। तो आज हम आपको सनी देओल की लग्जरी कारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

कार: Audi A8 के फीचर्स
कीमत: 1-2 करोड़ रु

पहली नजर में यह कार आपको काफी महंगी लगेगी, लेकिन इसके फीचर्स के बारे में जानने के बाद यह कीमत कहीं से भी ज्यादा नहीं लगती है। इस कार पर एके-47 की गोलियों का भी कोई असर नहीं होता। आप इस कार पर जितनी चाहें उतनी गोलियां बरसाएं, पर क्या मजाल कि एक भी गोली कार के अंदर घुसने की हिमाकत कर पाए। बड़े लोगों पर खतरे भी बड़े होते हैं। मान लीजिए किसी ने इस कार में सवार किसी वीआईपी को निशाना बनाकर केमिकल अटैक भी किया तो भी उसका बाल भी बांका नहीं होगा। केमिकल अटैक होने की दशा में कार के चारों तरफ छतरी बन जाएगी और कार सवार को 10 मिनट तक ताजा ऑक्सिजन मिलती रहेगी।

कार: The Range Rover
कीमत: 40 लाख से 1 करोड़ रु

इस कार में कार में इंजन के तीन विकल्प -2-लीटर पेट्रोल, 2-लीटर डीजल और 3-लीटर डीजल दिए गए हैं। ये तीनों इंजन क्रमश: 247 बीएचपी, 177 बीएचपी और 296 बीएचपी की पावर जेनरेट करते हैं। तीनों ही इंजन S, SE और HSE वैरिएंट में उपलब्ध होंगे।