11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में जल्द लॉन्च होगी Tata HBX मिनी एसयूवी, किसी हैचबैक से भी कम होगी कीमत

ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी Tata HBX को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। ऑटो एक्सपो 2020 में पहले ही इस कार को पेश किया जा चुका है और लोगों ने इसकी झलक देख ली है।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Mar 24, 2020

Tata HBX

Tata HBX

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में मिनी एसयूवी Tata HBX Mini SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एसयूवी मार्केट में मौजूद किसी अन्य एस यू वी से काफी अलग होगी क्योंकि इसका आकार काफी छोटा होगा साथ ही साथ यह खासतौर पर ऑफरोडिंग के लिए तैयार की जाएगी जिससे एडवेंचर के शौकीनों को कम कीमत में एक ऑफ रोडिंग एसयूवी मिलेगी।

ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी एचबीएक्स को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। ऑटो एक्सपो 2020 में पहले ही इस कार को पेश किया जा चुका है और लोगों ने इसकी झलक देख ली है।

इंजन और पावर: इंजन और पावर की बात करें तो एचबीएक्स में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन लगाया गया है जो 85 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स: फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी के अंदर 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत: कीमत की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि टाटा एचबीएक्स की शुरुआती कीमत ₹500000 हो सकती है यह कीमत किसी हैचबैक कार से भी कम है।