
Cheap SUV Cars in India
नई दिल्ली: भारत में वैसे तो बहुत सारी कंपनियां हैं जो एसयूवी बनाती हैं लेकिन इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम आदमी के बजट के बाहर होती है। इन एसयूवी कारों की शुरुआत 15 से 20 लाख तक होती है जो 2500000 तक जाती है। ऐसे में हम आपको आज इस खबर में भारत की सबसे सस्ती एसयूवी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
टाटा हैरियर ( Tata harrier ): टाटा हैरियर में 1956 सीसी का इंजन दिया जाता है जो इसे काफी पावरफुल बनाता है। एक 5 सीटर सब कॉन्पैक्ट एसयूवी है। यह एसयूवी 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ये एसयूवी सनरूफ से लैस है और इसकी कीमत 13.69 लाख से शुरू होती है।
हुंडई क्रेटा ( Hyundai creta ) : हुंडई क्रेटा में 1497 सीसी का इंजन दिया गया है। यह पावरफुल सब कॉन्पैक्ट एसयूवी है। यह 5 सीटर एसयूवी है जो 1.68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस एसयूवी की कीमत 9.99 लाख से शुरू होती है।
किआ सेल्टोस ( Kia Seltos ) : किआ सेल्टोस में 1493 सीसी का इंजन दिया गया है। यह एक 5 सीटर सब कॉन्पैक्ट एसयूवी है। एसयूवी 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज। इसकी कीमत 9.89 लाख से शुरू होती है।
हुंडई वेन्यू ( Hyundai venue ) : Hyundai venue भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती कनेक्टेड कार है जिसकी कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होती है। इस फाइव सीटर सब कॉन्पैक्ट एसयूवी में 9.98 सीसी का इंजन लगाया गया है जो जो 18 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देता है।
Updated on:
08 Apr 2020 07:52 pm
Published on:
08 Apr 2020 07:44 pm

बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
