4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 फरवरी को लॉन्च होगी Toyota Vellfire, लग्जरी फीचर्स से लोडेड है ये एमपीवी

हाल ही में वेलफयर को डीलरशिप पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद इसकी लॉन्चिंग के कयास लगाए जा रहे थे। टोयोटा वेलफायर एक 7 सीटर एमपीवी है जो बेहतरीन स्पेस और पावर के साथ आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 20 Feb 2020, 4:11 PM IST

Toyota Vellfire Launching Date

Toyota Vellfire Launching Date

नई दिल्ली : काफी समय से टोयोटा ( Toyota ) की मच अवेटेड लग्जरी एमपीवी mpv ( मल्टी पर्पज वेहिकल ) Vellfire की लॉन्चिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं , और अब इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी 26 फरवरी को भारत में Toyota Vellfire को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग के बाद इसे खरीदा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में वेलफयर को डीलरशिप पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद इसकी लॉन्चिंग के कयास लगाए जा रहे थे। टोयोटा वेलफायर एक 7 सीटर एमपीवी है जो बेहतरीन स्पेस और पावर के साथ आएगी।

Ford ने BS6 इंजन के साथ लॉन्च की Ford Figo, Ford Aspire और Ford Freestyle

टोयोटा भारत में इस लग्ज़री MPV को पूरी तरह आयात करेगी जिसकी वजह से ये MPV महंगी होगी। प्रीमियम बनाने के लिए इस एमपीवी को में काफी सारा क्रोम वर्क किया गया है, इसके साथ ट्विन एलईडी हैडलैंप सेटअप, आकर्षक लुक और शार्प कैरेक्टर लाइन्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और साफ कांच वाला टेललैंप दिया गया है।

लुक के मामले में Toyota Vellfire काफी लंबी और चौड़ी है, साथ ही इस कार में बेहद ही कम ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है जिसका मकसद कार में बैठे लोगों को बेहतरीन कम्फर्ट देना है। स्पेस के मामले में अब तक भारत में कोई ऐसी 7 सीटर MPV नहीं है जो इसका मुकाबला कर सके।

इंजन

जानकारी के मुताबिक़ भारत में टोयोटा वेलफायर को 2.5-लीटर, पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इंजन कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन ( CVT ) से लैस होगा।

फीचर्स

इस प्रीमियम एमपीवी में वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स मिलेंगी, जिनमें मेमरी और रेक्लाइनिंग की सुविधा होगी। इसके अलावा इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, पावर साइड और रियर डोर, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पर्सनल स्पॉट लाइट्स और 7-एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

सामने आई MG Hector Plus की लॉन्चिंग डीटेल्स, नये लुक के साथ मिलेगी बढ़ी हुई सीटिंग कपैसिटी

कीमत

स्पेस के मामले में ये एक बेहतरीन कार है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार की कीमत 70 से 80 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस कार की टक्कर मर्सेडीज की प्रीमियम एमपीवी वी-क्लास से होगी। आपको बता दें कि मर्सेडीज वी-क्लास की एक्स शोरूम कीमत 82 लाख रुपये है।