14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Volvo xc40 खरीदने का शानदार मौका, कंपनी दे रही है 3 लाख का डिस्काउंट

Volvo अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Volvo xc40 पर पूरे 3 लाख का डिस्काउंट ( discount On Volvo XC40 ) दे रही है। कंपनी ने हाल ही इस कार को BS6 इंजन के साथ अपग्रेड किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pragati Vajpai

Aug 13, 2020

volvo xc40

volvo xc40

नई दिल्ली : Volvo का ब्रांड ही क्वालिटी का दूसरा नाम है और अगर आप इस कंपनी की कार या suv इसकी ज्यादा कीमत की वजह से नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपके पास ऐसा करने का शानदार मौका है । दरअसल कंपनी अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Volvo xc40 पर पूरे 3 लाख का डिस्काउंट ( discount On Volvo XC40 ) दे रही है। ये ऑफर इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कंपनी ने हाल ही इस कार को BS6 इंजन के साथ अपग्रेड किया है।

Kawasaki Versys 650 BS6 की भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

होगा 4 लाख का फायदा- 39.90 लाख रुपये कीमत वाली Volvo XC40 डिस्काउंट के बाद अब 36.90 लाख रुपये की हो गई है। डिस्काउंट के अलावा कंपनी कार के साथ 1 लाख रुपये तक का एक्सेसरीज भी दे रही है। इसके अलावा आपको बता दें कि यह कार केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ ही मार्केट में उपलब्ध है, और कंपनी का ये डिस्काउंट ऑफर सिर्फ स्टॉक रहने तक सीमित है।

फीचर्स ( Volvo XC40 Features ) – Volvo XC40 में 8-वे इल्क्ट्रिक्ली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, फ्रंट व रियर हीटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावां कंपनी ने इसमें ऑटोनॉमस ड्राइविंग, लेन कीप असिस्ट, रेडार बेस्ड क्रूज़ कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और पार्क पाइलट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। सबसे खास बात ये है कि इस एसयूवी को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है।

इंजन – इंजन की बात करें तो इस एसयूवी में 2.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है। जो कि 190hp की दमदार पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स को शामिल किया गया है।